PENDING
Edit storybook
Chapter 1/9

editअनु को अपने पापा👨 की बहुत सी चीज़ें अच्छी लगती हैं। उनकी लटकने वाली चमचम चमकतीं लालटेनें, उनके तले प्याज़ के करारे-करारे पकौड़े, काग़ज़ से जो प्यारे-प्यारे कछुए वे बनाते हैं, अनु को सब अच्छे लगते हैं। यही नहीं, सीढ़ियाँ भी वे उचक-उचक कर चढ़ते हैं। और फिर मामा से उनकी वे कुश्तियाँ, जो वे मज़े लेने के लिए आपस में लड़ते हैं। मेहमानों के आने पर, वे हमेशा उन्हें हँसाते रहते हैं!
Chapter 2/9

editअनु को अपने पापा👨 की ये सारी चीज़ें अच्छी लगती हैं।
editलेकिन क्या आप जानते हैं कि अनु को अपने पापा👨 की कौन सी चीज़ सबसे ज़्यादा अच्छी लगती है?
Chapter 3/9

editहर सुबह, जैसे ही उसके पापा👨 दाढ़ी बनाना शुरू करते हैं, अनु भी उनके पास आकर बैठ जाती है। बड़े ध्यान से उन्हें दाढ़ी बनाते हुए देखती है। उसके पापा👨 अपनी दो उँगलियों में एक छुटकू-सी कैंची पकड़े, कच-कच-कच... अपनी मूँछों को तराशने में जुट जाते हैं। और अनु है कि कहती जाती है, “थोड़ा बाएँ... अब थोड़ा-सा दाएँ... पापा👨 नहीं ना! आप अपनी मूँछों को और छोटा मत कीजिए! आप ऐसा करेंगे तो मैं आपसे कट्टी हो जाऊँगी!”
Chapter 4/9

editपापा👨 जब नहा कर बाहर निकलते हैं तो अनु एक छोटी कंघी से बड़ी सफ़ाई से उनकी मूँछों के बाल👦👧 काढ़ती है।
editइसके बाद, वह मूँछ की नोकों को अपनी उँगलियों की चुटकी में पकड़ कर उमेठ देती है!
editबस🚌🚍🚏 फिर क्या, पापा👨 की मूँछें दिखने लगती हैं - रौबीली और तन-तना-तन।
editसो अनु भी तन जाती है, “लो, हो गया पापा!👨 अब आप इसे बिगाड़ेंगे नहीं, ठीक है?”
Chapter 5/9

editअनु हमेशा सोचा करती है, पापा👨 अगर एक अच्छा कुरता पहन लें, सिर पर एक पगड़ी रख अपनी कमर पर एक तलवार लटका लें और एक घोड़े पर सवार हो जायें, तो कितने शानदार लगेंगे पापा!👨
Chapter 6/9

editसच बात👄 तो यह है कि अनु को सारे मूँछ वाले आदमी अच्छे लगते हैं। जैसे कि उसकी दोस्त तुती यानि स्मृति के पापा।👨
editये मोटी-मोटी मूँछ है उनकी! मूँछें काढ़ने के लिए उन्हें एक अच्छे-खासे मोटे कंघे की ज़रूरत पड़ती है।
editतुती के पापा👨 टेनिस बहुत अच्छी खेलते हैं। लेकिन सच में, उन्हें तो एक पहलवान होना चाहिये था।
editवे यदि एक चुन्नट डली पगड़ी पहन लें, और अपने कंधे पर एक बड़ी-सी गदा उठा लें, तो बहुत रौबीले दिखेंगे!
Chapter 7/9

editसाहिल के पापा👨 की मूँछ पेंसिल की लकीर सी पतली हैं। अनु सोचती है कि वे अपनी मूँछें भला इतनी पतली कैसे बनाते होंगे।
editअगर वे एक काला टोप और एक लम्बा काला ओवरकोट पहन लें... अपनी आँखों पर एक काला चश्मा लगा लें, तो वे एकदम उस टीवी वाले जासूस की तरह लगेंगे जो सब चोरों को पकड़ लेता है!
Chapter 8/9

editलेकिन सबसे बढ़िया मूँछें तो, पास वाले मकान🏠 में रहने वाले उन दादाजी की हैं! ऐसा लगता है मानो एक बड़ा-सा स़फेद बादल आसमान से उतर कर उनकी नाक के नीचे रहने चला आया है! अब उनका मुँह जो है, उस बादल के पीछे छिपा रहता है।
editअनु को दादाजी की चिन्ता होने लगी है... उस बादल के रहते वे खाना🍲 कैसे खा पाते होंगे भला?
Chapter 9/9

editअनु सोचती है कि उसकी नाक के नीचे क्यों कोई मूँछ नहीं उगती?
editहर सुबह, वह अपना साबुन भिगोती है, ढेर सारा झाग बनाती है और फिर उससे अपनी तरह-तरह की मूँछें बनाती है।
Peer-review 🕵🏽♀📖️️️️
Contributions 👩🏽💻
Word frequency
Letter frequency
Letter | Frequency |
---|---|
े | 162 |
ा | 160 |
क | 137 |
ी | 113 |
न | 99 |
ह | 95 |
त | 79 |
प | 78 |
स | 72 |
ं | 71 |
र | 68 |
ल | 64 |
ो | 61 |
म | 54 |
ै | 50 |
अ | 40 |
ब | 40 |
च | 37 |
ि | 37 |
ु | 33 |
ग | 31 |
छ | 30 |
् | 30 |
उ | 29 |
द | 26 |
ँ | 25 |
य | 25 |
ए | 24 |
व | 24 |
ज | 19 |
ू | 19 |
ट | 18 |
- | 16 |
ड़ | 16 |
आ | 12 |
औ | 9 |
ख | 9 |
श | 8 |
ज़ | 8 |
ढ़ | 7 |
भ | 6 |
ठ | 5 |
फ | 5 |
ौ | 4 |
इ | 3 |
घ | 3 |
थ | 3 |
ई | 2 |
ऐ | 2 |
झ | 2 |
ध | 2 |
2 | |
ऊ | 1 |
ओ | 1 |
ड | 1 |
ढ | 1 |
़ | 1 |
ृ | 1 |
ग़ | 1 |
फ़ | 1 |