PENDING
Edit storybook
Chapter 1/8
editशहर के एक छोटे से बगीचे में पीपल का एक बड़ा सा पेड़🌲🌳 है। उस पेड़🌲🌳 पर गिलहरियों का एक परिवार👪 रहता है। विक्की उस कुनबे का बड़ा ही शेखीमार सदस्य है। उसका चचेरा भाई काटो, दूर जंगल से उससे मिलने आया है।
Chapter 2/8
edit“आज हम एक बड़ी नौका में घूमने जायेंगे,” विक्की ने काटो से कहा। काटो घबराया और
editफुसफुसाया, “ल...ल... लेकिन मुझे तो पानी🌊🌧️💦💧🚰 से डर लगता है। मुझे तो तैरना भी नहीं आता।”
edit“रहने भी दे डरपोक! विक्की के रहते, तुझे किस बात👄 का डर? मैं तो कितनी बार नाव पर गया हूँ।”आगे-आगे विक्की अकड़ते हुए चला।
Chapter 3/8
editकिनारे पर एक नाव बाँस से बँधी हुई थी। वे दोनों उसकी रस्सी खोलने भागे। नौका पर सवार होकर, वे सैर का मज़ा ले रहे थे।
Chapter 4/8
editकुछ ही देर में, नौका नदी में हिचकोले खाती, पेड़ों के बगल से हिलती डुलती आगे बढ़ी। काटो ने बहुत सारी बत्तखों को तैरते हुए देखा। मछलियाँ🐟🐠🐡🦈 भी पानी🌊🌧️💦💧🚰 से सिर निकालकर होंठ गोल करके “हैलो” बोलतीं। हंसों का एक जोड़ा भी अपनी लम्बी ख़ूबसूरत गर्दन मटकाते हुए पास से गुज़रा।
Chapter 5/8
editकाटो का मन हुआ, वह उचककर उन्हें छू ले। और इस चक्कर में वह पानी🌊🌧️💦💧🚰 में जा गिरा। गिरते-गिरते काटो ने कुछ मछलियों को उसका रास्ता काटते हुए देखा। “मुझे बचाओ, बचाओ मुझे,” पानी🌊🌧️💦💧🚰 की लम्बी घूँटें लेते हुए उसने उन्हें पुकारा।
Chapter 6/8
editविक्की को कुछ भी नहीं सूझ रहा था। वह नौका के एक छोर से दूसरे छोर तक कूदता रहा और
editचिल्लाया, “अरे कोई बचाओ! गिलहरी पानी🌊🌧️💦💧🚰 में...पानी में डूब रही है।”
editहंस ने उसकी पुकार सुनते ही पानी🌊🌧️💦💧🚰 में अपना सिर डुबोया और बड़ी आसानी से काटो को अपनी चोंच में उठाकर नौका में डाल दिया।
Chapter 7/8
editकाटो ठंड से काँपते हुए धूप में अपने को सुखाने की कोशिश कर रहा था। पास में विक्की चुपचाप बैठा हुआ था। जब काटो के बाल👦👧 थोड़ा सूख गये और शरीर में थोड़ी गर्मी आ गयी, वह बोल उठा, “कितना मज़ा आया! जब मेरे साथी इस किस्से को सुनेंगे तो उन्हें विश्वास ही नहीं होगा।” काटो को लग रहा था मानो वह एक बहुत बड़ा हीरो और जहाज़🚢🛳️ का जाँबाज़ कप्तान बन गया हो!
Chapter 8/8
editजब नौका किनारे पर पहुँची, काटो जल्दी से जल्दी सबको अपने कारनामे के बारे में बता देना चाहता था। दिन🌤️ की सारी घटनाओं के बाद, काटो का सिर नौका की तरह चक्कर खा रहा था। खाने🍴 की मेज़ पर जैसे ही उसने सिर रखा, उसकी आँखें बंद होने लगीं और वह गहरी नींद में डूब गया।
Peer-review 🕵🏽♀📖️️️️
Contributions 👩🏽💻
Word frequency
Letter frequency
| Letter | Frequency |
|---|---|
| ा | 143 |
| े | 114 |
| क | 112 |
| र | 81 |
| ी | 70 |
| ह | 66 |
| न | 63 |
| स | 61 |
| ो | 55 |
| ं | 44 |
| ब | 40 |
| त | 39 |
| म | 38 |
| प | 35 |
| ल | 35 |
| ि | 35 |
| ु | 32 |
| ग | 28 |
| ् | 25 |
| व | 20 |
| द | 19 |
| च | 18 |
| ट | 17 |
| य | 17 |
| उ | 16 |
| ए | 14 |
| ू | 14 |
| ज | 13 |
| ै | 13 |
| आ | 12 |
| ख | 12 |
| ड़ | 12 |
| थ | 11 |
| ँ | 9 |
| छ | 9 |
| ड | 9 |
| अ | 7 |
| औ | 7 |
| भ | 7 |
| ौ | 7 |
| झ | 6 |
| श | 6 |
| ज़ | 6 |
| ठ | 5 |
| ओ | 4 |
| घ | 4 |
| ई | 3 |
| इ | 2 |
| ध | 2 |
| फ | 2 |
| - | 2 |
| | 1 |
| 1 | |
| ख़ | 1 |
| ढ़ | 1 |