PENDING
Edit storybook
Chapter 1/15
edit"अप्पा... इम्मा... जल्दी आओ!" लांगलेन ने आवाज़ लगाई।
editउन्होंने लांगलेन को घुटनों के बल झुक कर अलमारी के नीचे देखते हुए पाया। उसके नीचे बिल्ली के तीन बच्चे🚸 धीमे-धीमे, म्याऊं-म्याऊं करते हुए एक दूसरे के साथ खेल रहे थे।
edit"इम्मा..." लांगलेन कुछ कहने वाली थी कि इम्मा ने उसे चुप कर दिया - "श...! धीरे, " इम्मा बोलीं।
Chapter 2/15
editअचानक, एक नारंगी बिल्ली खिड़की से कूद कर अंदर आई। वह पास खड़े लोगों की ओर देखे बिना फुर्ती के साथ कमरे की एक दीवार से सट कर लेट गई। तीनों बच्चे🚸 झटपट आकर उसका दूध पीने लगे।
editलांगलेन और उसके इम्मा-अप्पा पंजों के बल चलते हुए बिना आहट किए कमरे से बाहर निकल गए।
Chapter 3/15
editलांगलेन ने पूछा, "क्या वह हल्की-गहरी काली धारियों वाला बच्चा इस बिल्ली का नहीं है?"
edit"इसी का है, " अप्पा ने जवाब दिया।
edit"तो वह अपनी मां की तरह नारंगी क्यों नहीं है?"
edit"हो सकता है उसके पापा👨 ऐसे भूरी धारियों वाले हों।"
editलांगलेन सोच रही थी, उसके पापा👨 ने बोलना जारी रखा, "भूरी धारियों वाले बच्चे🚸 का रंग🎨 पापा👨 के जैसा है, ठीक वैसे ही जैसे लांगलेन के घुंघराले बाल👦👧 उसके अप्पा जैसे हैं!"
Chapter 4/15
edit"लेकिन सब कहते हैं कि मैं बिल्कुल इम्मा के जैसी दिखती हूं। देखो, यहां तक कि हमारी ठुड्डी में गड्ढे भी एक जैसे हैं जिससे हमारी ठुड्डी दो हिस्सों में बंटी हुई सी नज़र आती है।"
edit"तुम थोड़ी-थोड़ी हम दोनों जैसी लगती हो, क्योंकि तुम हमारी प्यारी लांगलेन हो," इम्मा बोली और उसे बाहों में भींच कर गले से लगा लिया।
edit"क्या वह काला-सफ़ेद बच्चा भी थोड़ा उसके पापा👨 और थोड़ा मम्मी👩 जैसा दिखता है?"
Chapter 5/15
edit"हां। सभी ऐसे जीव जो दो जीवों की संतान होते है, उनमें माता और पिता दोनों की विशेषताएं होती हैं," अप्पा ने समझाया।
edit"विशेषताएं? रुको मुझे सोचने दो। क्या मेरे घुंघराले बालों को मेरी विशेषता कहा जायेगा?"
edit"हां, यह एक विशेषता है, लांगलेन। कोई भी गुण या लक्षण जो तुम में है, वह एक
editविशेषता यानी ख़ूबी ही तो है! क्या तुम सोच कर बता सकती हो कि तुम्हारी दूसरी विशेषताएं क्या हैं?" इम्मा ने पूछा।
edit"हां, वह दूसरी विशेषता है। तुम्हारी आंखों का रंग,🎨 कानों का आकार, हाथ और पैर की अंगुलियों की लंबाई और तुम्हारी नाक की बनावट, सभी कुछ तुम्हारी विशेषताएं हैं, " इम्मा ने समझाया।
edit"मेरे घुंघराले बाल👦👧 अप्पा से मिली एक विशेषता है और ठुड्डी के बीच का गड्ढा आप से मिली हुई विशेषता है। क्या आपको यह विशेषताएं आपके अभिभावकों से मिली है?" "हां! तुमने
editबिना समय📅 गंवाए सही पकड़ा। और उन्है यह विशेषताएं उनके माता-पिता से मिली हैं, " इम्मा ने आगे जोड़ा।
Chapter 6/15
editChapter 7/15
editChapter 8/15
edit"लेकिन! लांगलेन ने आश्चर्यचकित होते हुए पूछा, "न तो मेरी दादी👵 और न ही नानी की ठुड्डी में गड्ढा है। आपको यह विशेषता कहां से मिली?"
edit"कभी-कभी ये विशेषताएं पिछली या उससे पहले वाली किसी पीढ़ी से आ जाती हैं।
editमेरे नानाजी, जिन्हें हम बच्चे🚸 पूफ़ू कहते थे, उनकी ठुड्डी में गड्ढा था। उनके बच्चों में, जिनमें
editमेरी मां भी है, यह विशेषता नहीं थी। लेकिन मुझमें ये विशेषता है और ये विशेषता मुझसे तुमको मिली है।"
edit"इस वजह से मैं आप सब की विशेषताओं का एक पुलिंदा हूं, बस🚌🚍🚏 " लांगलेन थोड़ी दुःखी होते हुए बोली। इम्मा ने उसे फुर्ती से गले लगा लिया। "नहीं लांगलेन, माता-पिता से बच्चों
editमें जाने को अनुवांशिकता कहते हैं। हमारी विशेषताएं एक समान हो सकती है, लेकिन हम में से हरेक अलग है। तुम्हारी तमाम विशेषताओं का मेलजोल तुम्हें विशिष्ट बनाता है!"
Chapter 9/15
edit"मेरी ओर देखो लांगलेन," अप्पा बोले। "मैं बिल्कुल विशिष्ट हूं। मेरा क़द ख़ूब लंबा है, मेरे सिर, चेहरे और कानों पे बड़े-बड़े घुंघराले बाल👦👧 हैं। और मैं दुनिया में सबसे चौड़े पैरों वाला व्यक्ति हूं। अगर तुम्हारे कानों पर बहुत बड़े-बड़े और घुंघराले बाल👦👧 हों तो तुम क्या करोगी?"
Chapter 10/15
edit"हूं... मैं उनकी चोटी गूंथ कर उसमें रंगीन रबरबैंड लगाऊंगी!"
editइम्मा दोनों की ओर देख कर हंस पड़ीं। औरतों के कानों में बाल👦👧 नहीं होते, लेकिन लगता है कि ऐसे बेवकूफ़ी भरे मज़ाक करने की विशेषता तुम्हें अपने पिताजी से मिली है!"
Chapter 11/15
editअप्पा कमरे से बाहर चले गए और लांगलेन अपनी इम्मा की गोद में समा गई।
edit"इम्मा, मेरा एक सवाल और है। *इबोक हमेशा कहती हैं कि हंसते समय📅 आपके भी गालों में गड्ढे पड़ जाया करते थे। वह अब कहां गुम हो गए?"
editहंसते हुए इम्मा बोली, "गालों में गड्ढे पड़ने वाली विशेषता मुझे अपनी मां से मिली थी। लेकिन, हरेक विशेषता के पीछे कई वजह होती हैं। और किसी वजह से कोई विशेषता सामने आती है, तो किसी दूसरी वजह से गायब भी हो सकती है!"
Chapter 12/15
editअप्पा एक प्लेट लेकर आए जो ढकी हुई थी।
edit"मैं वह वजह हूं जिसके जादू से इस प्लेट में यह स्वादिष्ट चीज़ें आई हैं!" यह कहने के साथ ही उन्होंने प्लेट पर ढका नैपकिन हटा दिया। प्लेट में गर्मागर्म वड़े रखे हुए थे।
edit"और हम वह वजह हैं जो इन्हें गायब कर देंगे?" यह कहते हुए लांगलेन ने किसी के कहने-सुनने का इंतजार किए बिना एक वड़ा उठाकर अपने मुँह में भर लिया।
Chapter 13/15
editइम्मा: मणिपुरी भाषा में माँ👩
editपुफ़ू: मणिपुरी भाषा में नानाजी
editइबोक: मणिपुरी भाषा में नानीमाँ
editगड्ढाः ठुड्डी के बीच का दबा हिस्सा जिससे ठुड्डी या ठोड़ी दो हिस्सों में बंटी हुई लगती है
editलक्षणः ख़ूबियां, जैसे घुंघराले बाल,👦👧 ठुड्डी का गड्ढा या डिंपल
editअनुवांशिकता: माता-पिता से विशेषताओं का बच्चों में जाना🚶
editपीढ़ीः एक ही समय📅 में जन्म लेने और रहने वाले लोग
editविशिष्ट: अलग हट कर, अपनी तरह का अनोखा
editप्रभावः असर
Chapter 14/15
editअपना पारिवारिक पेड़🌲🌳 बनाना जैसा कि आपको अब तक जान ही गए होंगे की लांगलेन की इम्मा (मम्मी)👩 मणिपुर से हैं और अप्पा (पापा)👨 तमिलनाडु से। क्या आप भी लांगलेन की तरह (पेज 7 और पेज 8) अपना पारिवारिक पेड़🌲🌳 बनाना चाहेंगे? एक कागज़ और पेन उठाइये और इसे तुरंत ही बनाइये। यदि आप कहीं भी अटक जाएं, तो अपने परिवार👪 वालों की मदद लें।
Chapter 15/15
editआपका काल्पनिक पालतू जीव कैसा होगा?
editक्या उसके बाल👦👧 सीधे होंगे या घुंघराले? और उसकी नाक गोल-मटोल होगी या फिर तिकोनी? एक पैर, दो पैर या और भी ज़्यादा पैर? पूँछ कुत्ते🐕🐩🐶 की या फिर खूंखार शेर जैसी?
Peer-review 🕵🏽♀📖️️️️
Contributions 👩🏽💻
Word frequency
Letter frequency
| Letter | Frequency |
|---|---|
| ा | 351 |
| े | 310 |
| क | 217 |
| ी | 195 |
| ं | 193 |
| ह | 190 |
| म | 165 |
| र | 155 |
| ल | 152 |
| न | 141 |
| ि | 131 |
| ् | 126 |
| स | 121 |
| त | 116 |
| ो | 115 |
| प | 109 |
| ब | 81 |
| ु | 81 |
| व | 79 |
| ग | 78 |
| ै | 71 |
| य | 65 |
| ज | 58 |
| ड | 51 |
| द | 47 |
| ए | 42 |
| च | 40 |
| अ | 37 |
| श | 36 |
| ष | 36 |
| ़ | 34 |
| इ | 32 |
| ू | 30 |
| औ | 26 |
| भ | 26 |
| आ | 25 |
| उ | 24 |
| ट | 23 |
| ख | 21 |
| थ | 21 |
| घ | 15 |
| - | 15 |
| ई | 14 |
| ठ | 12 |
| ढ | 11 |
| झ | 10 |
| ण | 9 |
| छ | 8 |
| ध | 8 |
| ओ | 7 |
| ः | 6 |
| ँ | 5 |
| फ | 5 |
| ऊ | 3 |
| ऐ | 3 |
| फ़ | 3 |
| ' | 2 |
| * | 2 |
| | 1 |
| 7 | 1 |
| 8 | 1 |
| ौ | 1 |
| ज़ | 1 |
| ढ़ | 1 |